31 अगस्त 2019 - 13:48
क्या ईरान के सैटेलाइट नाहीद-1 में धमाका हुआ???

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ओर से नाहीद-1 सैटेलाइट में धमाका होने के दावे पर ईरान ने कहा है कि नाहीद-1 सैटेलाइट को कुछ नहीं हुआ है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के इन्फ़ारमेशन और कम्युनीकेश्न टेक्नालाजी के मंत्री मुहम्मद जवाद आज़री जोहरमी ने स्थानीय और विदेशी पत्रकारों से स्वदेश निर्मित सैटैलाइट नाहीद-1 के निरिक्षण के अवसर पर कहा कि नाहीद-1 में धमाका होने की ख़बर मनगढ़ंत और निराधार है और ईरान के इस सैटेलाइट को बहुत शीघ्र रक्षामंत्रालय के हवाले कर दिया जाएगा।

ईरान के इन्फ़ारमेशन और कम्युनीकेशन टेक्नालाजी के मंत्री ने अमरीकी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आपके पास ईरान के नाहीद-1 सैटेलाइट में धमाके के फ़ोटो हैं तो आप विश्व जनमत के लिए उसे सार्वजनिक करें।

ज्ञात रहे कि इससे पहले इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ने कहा थाकि इस समय हम चार से पांच शोध सैटेलाइट पर काम कर रहे हैं।

रक्षामंत्री ब्रिगेडयर जनरल अमीर हातेमी ने ईरान की सैटेलाइट और मीज़ाइल गतिविधियों से संबंधित पश्चिमी मीडिया की रिपोर्टों पर अपनी प्रतक्रिया में कहा कि रक्षामंत्रालय नवीन शैलियों से शोध सैटेलाइट पर काम कर रहा है और शायद यह गतिविधियां दूसरों के लिए असमान्य हों किन्तु हमारे लिए यह एक आम सी बात है। उन्होंने यह संकल्प दोहराते हुए कहा कि रक्षामंत्रालय के सैटेलाइट योजनाओं का क्रम जारी रहेगा।

ज्ञात रहे कि ईरानी इन्फ़ारमेशन और कम्युनिकेशन टेक्नालाजी ने पिछले दिनों में यह एक एलान किया था कि स्वदेश निर्मित सैटेलाइट नाहीद-1 तैयारी के चरण में है और उसे शीघ्र रक्षामंत्रालय के हवाले कर दिया जाए।